फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर झुलसाया, शाम को पड़ी राहत की फुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार की शाम से राहत मिल गई। हवा के तेज झोकों से लोग सहम उठे। कई जगहों पर आस पास के पेड़ आपस में टकरा गए। इसके साथ बिजली गुल हो गई। शहर और गांव के इलाके अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गर्मी से चढ़ते तापमान से लोग बेहाल रहे। बमुश्किल लोगों ने समय गुजारा। शाम लगभग सात बजे मौसम ने करवट ली। हवा के झोकें शुरु हो गए। इसके चलते गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलने लगी। घर की छत और मोहल्ले की गलियों में लोग आ गए। बच्चों ने धमाचौकड़ी शुरु कर दी। शाम लगभग 7.30 बजे हवा के तेज झोके चलने लगे। कुछ देर के अंतराल पर हवां के दो झोके आए। गनीमत रही कि दोनों झोकें कम समय तक रहे। जलकल परिसर, जोया रोड, अतरासी रोड, बिजनौर रोड में आस पास के कई पेड़ की डालियां टकरा गई। इसके कुछ देर के बाद बूंदाबांदी शुरु हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस बीच बिजली गुल हो गई। कुछ बच्चों और युवतियों ने छत पर बारिश का आनंद उठाया। बिजली गुल होने से शहर की गलियों में अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें