फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल बंद रहेंगे आठवीं कक्षा तक के स्कूल

Mon, 08 Jan 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
रविवार को कुछ इस तहर सूर्य देव ने दर्शन दिए और ठंड से राहत दी।
विज्ञापन
जानलेवा ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। जिले के आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिन और बंद रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को भी छुट्टी कर दी गई है। 
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम देखने के बाद स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा। सर्दी का सितम जारी है। ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहली और दूसरी जनवरी की कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने जिले के आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को चार जनवरी तक के लिए बंद करने के आदेश दिए थेे। वहीं शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती की छुट्टी रही। ठंड में कोई कमी नहीं आने के वजह से शनिवार को भी स्कूल बंद करने के फरमान जारी कर दिए गए हैं। लेकिन अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में दो दिन और छुट्टी बढ़ा दी गई है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि ठंड और कोहरे के चलते जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में आठ और नौ जनवरी को कक्षा 8 तक के बच्चों का शिक्षण कार्य बंद रहेगा। शेष कक्षा में शिक्षण कार्य विधिवत जारी रहेगा।
करीब एक हफ्ते से ठंड की मार झेल रहे लोगों के लिए रविवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। रविवार को सुबह से ही धूप खिल गई। वहीं दिन का तापमान बढ़ गया तो रात का तापमान घट गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेरह डिग्री सेल्सियस का हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 का आगाज ठंड के साथ हुई। करीब हफ्तेभर से लोग भीषण ठंड झेलने को मजबूर हैं। शीत लहर के बीच पढ़ रही कड़ाकी की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इंसान से लेकर जानवर तक पर इसका असर देखने को मिल रहा है। लेकिन रविवार को सुबह 11 बजे से ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। लोगों को धूप में बैठकर अपना दिन गुजारा।  इस धूप का असर तापमान पर भी पड़ा। दिन का तापमान 12 डिग्री से बढ़कर 17.2 पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें