फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी को स्कूल में बंद कर पीटा, दोनों ओर से रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रेलकर्मी ने स्कूल प्रबंधक पर स्टाफ की मदद से उसे कमरे में बंद कर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं स्कूल प्रबंधक ने रेलकर्मी पर अभद्रता करने और उनका मोबाइल तोड़ देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना देने की बात कहते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी में मेडिकल कराने आए रेलवे में की-मैन कुंवर सिंह मीना निवासी रेलवे स्टेशन ने बताया कि उसके पुत्र विशाल और अजय कृष्णा पब्लिक स्कूल में नर्सरी के छात्र हैं। शुक्रवार को स्कूल में छोटे बेटे अजय का दांत टूट गया था। वह शाम को घर आया तो इसकी जानकारी होने पर स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण चौहान को फोन किया। फोन पर दोनों ओर से तीखी नोकझोंक हुई। रेलकर्मी के अनुसार वह शनिवार की सुबह घटना की जानकारी करने स्कूल जा पहुंचा। आरोप है कि रामकृष्ण चौहान ने स्टाफ की मदद से उसे जमकर पीटा और कमरे में बंद कर पुलिस बुलवा ली। उन्होंने आरोपी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर भी दे दी। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि स्कूल में आए अभिभावक ने वहां अभद्रता की और उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। सुरक्षा की दृष्टि से उसे कमरे में बंद कर पुलिस को इत्तला दी तो पुलिस उसे थाने लेकर चली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें