फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गाजियाबाद में यूपीएससी की परीक्षा देंगे गजरौला के सौरभ

Sun, 24 May 2026 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। साहस और जुनून के पर्याय 90 फीसदी दिव्यांग सौरभ चौरसिया 24 मई को गाजियाबाद में यूपीएससी की परीक्षा देंगे। लिखने में असमर्थ होने के कारण छात्र उनका हेल्पर बनेगा। उनके यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने से परिजनों, शिव इंटर कॉलेज के स्टाफ और पड़ोसियों को खासी उम्मीद है। कहते हैं कि नगर का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह नगर में किराए पर रहने वाले वीरेंद्र कुमार चौरसिया एक औद्योगिक इकाई में नौकरी करते हैं। उनके बेटे सौरभ चौरसिया 90 फीसदी दिव्यांग हैं और एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। इसके अलावा उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए आवेदन किया। जो 24 मई को होगी। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लोहिया नगर गाजियाबाद में उनका परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वह लिखने में असमर्थ हैं। इस कारण वह हेल्पर के माध्यम से परीक्षा देंगे। वह बोलेंगे और हेल्पर लिखेगा। उनको जो हेल्पर मिला है। वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। दिव्यांग सौरभ चौरसिया ने शिव इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.शरद कुमार शर्मा ने बताया कि सौरभ बेहद होनहार रहा है। उनकी पढ़ाई में अद्भुत क्षमता को देखकर उन्होंने ही सौरभ को यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया। बीच-बीच में भी वह मार्गदर्शन करते हैं। जिस दिन वह परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे, उनको दोगुनी खुशी होगी। उनकी परीक्षा केंद्र बदलवाने में बार-बार मदद करने वाले सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी कहते हैं सौरभ के पिता उनके पड़ोसी हैं। दिव्यांग सौरभ का यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होना भी उनके लिए बड़े फख्र की बात है। उनसे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके पिता ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से बेटे की परीक्षा है। वह सुबह 6.30 बजे गजरौला से रवाना हो जाएंगे। बेटे की परीक्षा के लिए उन्होंने छुट्टी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें