फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 11 साल में सबसे ठंडा रहा सितंबर का शनिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर हुई बारिश से तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई कि शनिवार यानी 26 सितंबर का दिन पिछले 11 साल में सबसे ठंडा दिन बन गया। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान महज 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सितंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान के इस तरह नीचे आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और घरों में कूलर व एसी बंद करने पड़े। पंखे की रफ्तार भी धीमी करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आंकड़ों की तुलना में इस वर्ष 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर दर्ज किए गए तापमान से काफी नीचे रहा। लगातार बारिश और ठंडी हवा के चलते तापमान में आई गिरावट ने लोगों को गर्मी से सीधे ठंडक के मौसम का अहसास करा दिया।
विज्ञापन


वर्ष अधि. तापमान न्यून. तापमान
2015 34.4 33.6
2017 31 27
2018 27 21.2
2019 32 25
2020 34 24
2021 32 20
2022 28 30
2023 32 24
2024 30 25
2025 30 23
2026 22 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें