फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक पर गिरी बिजली, मौत

Thu, 06 Apr 2017 02:01 AM IST
अमराेहा/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमरोहा में अचानक मौसम का मिजाज बदला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में बुधवार की सुबह जंगल गए ग्रामीण की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दुखभरी ये घटना उस समय हुआ जब ग्रामीण अपनी ससुराल में साले की शादी में आया हुआ था। ग्रामीण द्वारा पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक मदद दिलाने की मांग पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मंडी धनौरा के गांव झुंडपुरा के मझरा आंसूवाला निवासी इमरत सिंह (42) पुत्र देवी सहाय की थाना गजरौला क्षेत्र के गांव हैबतपुर में ससुराल है। दो अप्रैल को उसके साले चमन की गांव जगुआ थाना नौगावां सादात में बारात गई थी। बारात में शामिल होने के  लिए इमरत अपने परिवार के साथ ससुराल आया हुआ था।

बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बूंदाबांदी के साथ आकाश में बिजली कड़क रही थी। उसी समय इमरत सिंह अपने सगे साले चमन और तहेरे साले पप्पू के साथ जंगल गया था। बिजली गिरने से इमरत की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली से इमरत का सीना झुलस गया। परिजन तत्काल शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर नायाब तहसीलदार राकेश जैन ने टीम के साथ गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें