हसनपुर। इनरव्हील क्लब हसनपुर ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने नवमनोनीत अध्यक्ष सारिका गर्ग को कॉलर पहनाकर क्लब की कमान सौंपी।
नई कार्यकारिणी में रश्मि चावला को उपाध्यक्ष, शालिनी अग्रवाल को सचिव, कविता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, आंचल अग्रवाल को आईएसओ तथा भावना गुप्ता को एडिटर बनाया गया। सभी को पद की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। क्लब में शामिल नई सदस्य अंजू अग्रवाल का स्वागत हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। मनमोहक नृत्य हुए। साथ ही, पूर्व सत्रों की सभी अध्यक्षों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सारिका गर्ग ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरेंगी। मौके पर सुनीता अग्रवाल, जया सिरोही, नीतिका अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, सोनिया रस्तोगी, प्रियंका गर्ग, मोनिका अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, किरन मित्तल, वंदना गुप्ता व शालिनी गुप्ता आदि रहीं।