अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पूर्व क्रिकेटर और मंत्री चेतन चौहान की पत?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने संगीता चौहान को नौगांवा सादात विधान सभा सीट उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने टिकट की घोषणा होने से छह घंटे पहले नामांकन फार्म मंगाया था। शाम को 5.30 बजे भाजपा ने प्रत्याशी तय कर दिया। संगीता को टिकट मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं टिकट को लेकर दावेदारों में मायूसी फैल गई है।
विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लेने और जमा करने का मौका 16 अक्तूबर तक है। वह 17 अक्तूबर को दावेदारों के नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी। इसके अलावा 19 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होनी है। दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक मौका है। दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों के बीच चुनाव निशान का आवंटन होगा। कलक्ट्रेट में कोर्ट संख्या तीन में मंगलवार को सात लोगों ने नामांकन फॉर्म लिए हैं जिसमें चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान के नाम से भी नामांकन फॉर्म लिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में दोपहर लगभग 1:30 बजे हसनपुर इलाके के एक व्यक्ति आए। उन्होंने संगीता चौहान के नाम से नामांकन पत्र लिया। शाम को लगभग साढ़े पांच बजे बजे टिकट मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर वॉयरल होने लगी।