मंडी धनौरा/कुआखेड़ा। गुरुनानक दरबार कौराला में रविवार को सालाना दीवान साहब का आयोजन किया गया। मोगा से आए भाई दलवीर सिंह तरमाला ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर दीवान साहब को सजाया गया था।भाई दलवीर सिंह तरमाला ने कहा कि पूरी दुनिया में सिख कौम अपनी बहादुरी व सेवा भाव के लिए जानी जाती है। सिख गुरुओं ने सदैव धर्म व मानवता की रक्षा की खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया है। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने पुत्रों का भी बलिदान दे दिया था। उन्होंने सिखों से अपील की कि वे समाज के गरीब व वंचित वर्ग के लोगों की सेवा करें। उन्होंने सिख धर्म की विशेषताएं बताई।
बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से संगत ने सालाना दीवान साहब में हिस्सा लिया। निशान साहब को नए वस्त्र पहनाए गए। इस मौके पर जगजीत सिंह, गुरमीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, वीर सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।