फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: किसान के घर से एक लाख का माल चोरी

Mon, 20 Feb 2023 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने किसान के घर को निशाना बना लिया। नकदी एवं आभूषण समेत करीब एक लाख का माल उड़ा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। मामला कस्बा व थाना आदमपुर का है। गांव निवासी किसान रिजवान को घर के पास ही पशुशाला बनी हुई है। शनिवार की रात को वह पत्नी के साथ पशुशाला के ही एक हिस्से में चारपाई पर सो रहा था। रविवार सुबह उठकर जब घर पहुंचा तो दरवाजा बाहर से खुला था। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। जब घर में रखे सामान को देखा तो संदूक में रखी सात हजार तीन सौ रुपये की नगदी, सोने के कुंडल, सोने की दूरिया, सोने की ताबीज, सोने की अंगूठी, गले का हार है, चांदी के आभूषणों में पाजेब, खंडवे, पेंडिल, दो हार, दस्त बंद, हथफूल, झूमर आदि चोरी हो गए।
विज्ञापन

चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये मानी जा रही है। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें