फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों की आड़ में चल रहा था चंदन की लकड़ी का अवैध धंधा

Mon, 10 Aug 2020 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली की आलीशान बिल्डिंग के गोदाम रेडीमेड कपड़ों और परचून आदि सामान की आड़ में चंदन और खैर की लकड़ी का अवैध कारोबार किया जा रहा था।

विज्ञापन


गोदाम में सभी प्रकार के रेडीमेड, परचून के अलावा विभिन्न प्रकार का सामान मौजूद मिला। सभी सामान बोरियों में बंद था। लेकिन पूरे गोदाम में सबसे ज्यादा लाल और सफेद चंदन की लकड़ी थी।

भारी मात्रा में खैर की लकड़ी भी मिली है। जबकि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी का बुरादा मिला है। इस दौरान से ट्रांसपोर्ट भी चलता है। इसके चलते किसी को शक नहीं हुआ की यहां से चंदन की लकड़ी तस्करी होती है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ अमरोहा पुलिस ने शहर के मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली में छापा मारा। जहां 50 क्विंटल चंदन और खैर की लकड़ी बरामद की। लकड़ी के साथ खैर का बुरादा भी मिला है। चंदन की लकड़ी को तस्करों ने थर्माकोल से भरे बोरों के अंदर छिपाकर रखा था।

टीम ने बोरों को खोलकर देखना शुरू किया तो चंदन की लकड़ी सामने आ गई। इसके अलावा रेडीमेड कपड़े और परचून समेत अन्य सामान भी मिले हैं। चंदन की लकड़ी थर्माकोल के डिब्बों के अंदर छिपाकर रखी गई थी। गोदाम में बोरे में भारी मात्रा में थर्माकोल बरामद किया गया। साथ ही गोदाम में रेडीमेड कपड़े और परचून के साथ अन्य सामान भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें