फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने के बाद समाधान दिवस में 15 मामले आए, दो निपटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चार महीने के लंबे अंतराल के बाद संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को हुआ। सदर ब्लॉक में कुल 15 मामले आए, जिसमें राजस्व के दो मामले निस्तारित कर दिए गए। लंबित प्रकरण को संबंधित विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक सभागार में सुबह 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हुआ। इस दौरान राजस्व विभाग के कुल 10 मामले आए। उन्होंने संबंधित लेखपाल को तलब कर भूमि विवाद के मामले को नियमों के अंर्तगत निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मारपीट के दो मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई को कहा। चंद्रप्रकाश ने पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। मुजीब ने बिजली बिल में गड़बड़ी के बारे में बताया। उन्होंने एसडीओ से बिल संशोधित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीडीओ ने कहा कि निर्धारित अवधि में शिकायतों का निस्तारण किया जाए। शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान एसडीएम विवेक यादव, तहसीलदार अभय सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें