फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ससुराल जा रहे संभल के मजदूर की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 13 Apr 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। संभल-हसनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार संभल के मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव फूलसिंगा निवासी मजदूर प्रीतम सिंह मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे बाइक पर सवार होकर पत्नी प्रवेश के साथ हसनपुर क्षेत्र के गांव स्थित लुहारी खादर अपनी ससुराल जा रहे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र में उनकी बाइक को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रीतम सिंह ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। मामले में मृतक के भाई श्याम सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें