फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उतरे सपाई

विज्ञापन
हसनपुर में दिल्ली के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते सपाई। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे दिल्ली में जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा, छात्रों पर लाठीचार्ज और बर्बरता की गई है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को कार्यकर्ता ब्लॉक गेट पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान एसडीएम विजय शंकर को ज्ञापन सौंपते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। देश का संविधान हर व्यक्ति को सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विरोध करने का अधिकार देता है। कहा कि जिस तरह से दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह बहुत ही निंदनीय है। लाइब्रेरी के अंदर घुसकर छात्रों को पीटा जाना लोकतांत्रिक के खिलाफ है। यह तानाशाही दर्शाने वाला है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए और घायल छात्रों को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, संदीप गुर्जर उर्फ बबलू, फैसल अल्वी, चौधरी शकील अहमद, सभासद शाहनवाज अंसारी, वसीम अंसारी, बदर कुरैशी, जावेद जरताब, रियाजुद्दीन अंसारी, आमिर मंसूरी, दिलशान गनी, रूबी कौसर, सिराजु चौधरी, जितेंद्र, गफ्फार खान, रिहान अंसारी, बबबू सैफी रहे। उधर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा को संभल अड्डे पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि इस कानून को देश में लागू न किया जाए। इस मौके पर दिलशाद, जाहिद, सालिम, नाजिम, दानिश, शोएब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें