फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी के सेल्समैन से पौने दो लाख रुपये लूटे

Thu, 23 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
सेल्समैन धनौरा से दवा बिक्री का कलेक्शन लेकर टैंपो से लौट रहा था। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन और टैंपो चालक से मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद धनौरा की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी व सीओ सिटी ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



शहर के बटवाल मोहल्ले में सुधीर अग्रवाल का राज मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर के अलावा सुधीर अग्रवाल दवाई के थोक विक्रेता हैं। जनपद में कई मेडिकल स्टोरों को दवाई की सप्लाई करते हैं। देहात थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी सेल्समैन अनिल वर्मा हर मंगलवार को टैंपो से बछरायूं, कुआंखेड़ा व धनौरा में दवाई सप्लाई करने जाता है।

दवाई सप्लाई करने के साथ ही वह रुपयों का कलेक्शन करके लाता है। मंगलवार को सेल्समैन अनिल वर्मा गांव के शौकीन के टैंपो से दवाई सप्लाई करने गया था। रात करीब नौ बजे धनौरा के संतोष मेडिकल स्टोर से पौने दो लाख रुपये कलेक्ट कर अमरोहा आ रहे थे। शौकीन टैंपो चला रहा था तथा अनिल वर्मा बराबर में बैठा था। टैंपो अमरोहा-धनौरा मार्ग पर नौगावां सादात थाना क्षेत्र के पछदिया गांव के निकट पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश टैंपो में चढ़ गए।
विज्ञापन


तीनों बदमाशों ने टैंपो चालक शौकीन व सेल्समैन अनिल को कब्जे में कर लिया। तमंचों के बल पर सेल्समैन से कलेक्शन के पौने दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश पीछे को ही फरार हो गए। घटना के बाद सेल्समैन व टैंपो संचालक शौकीन ने मेडिकल स्टोर मालिक सुधीर अग्रवाल को वारदात के बारे में बताया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह व सीओ सिटी शील कुुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

सेल्समैन व टैंपो मालिक शौकीन से जानकारी की। थाना पुलिस को साथ पुलिस अफसरों ने जंगल में कांबिंग भी की, पर कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें