फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: काला पीलिया से पीड़ित सलेमपुर गौसाईं निवासी सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के सलेमपुर गौसाइं निवासी सिपाही विक्रांत सिंह (31) की काला पीलिया से मौत हो गई। सिपाही की एटा के राजा का रामपुर थाने में तैनाती थी। वह दो दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार की रात अचानक तबीयत खराब हो जाने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं निवासी किसान श्याम सिंह के तीन बेटों में मझले विक्रांत सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनको काला पीलिया हो गया था। मंगलवार को छुट्टी लेकर गांव आए थे। रात में 12 बजे उनको खून की उल्टी हुई। जिस पर परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, मगर सुधार नहीं हुआ। उनको मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की रात 11 बजे इलाज के दौरान सिपाही विक्रांत सिंह ने दम तोड़ दिया।
दो साल पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार की शाम उनका तिगरी गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि एटा जिले में तैनात सिपाही की बीमारी से मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें