रहरा। नशे की हालत में अस्पताल मे ड्यूटी करने वाले पीएचसी प्रभारी का सीएमओ ने वेतन रोक दिया है। विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।
चार दिन पूर्व मटीपुरा पीएचसी पर तैनात प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि वह ड्यूटी के दौरान शराब पी रहे थे।मेज पर शराब की वोतल और ग्लाश भी रखा हुआ था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद शुक्रवार फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। चिकित्सक कह रहे हैं कि मैं अब शराब नहीं पियूंगा। अब चिकित्स के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजीव कुमार सिंघल के द्वारा कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने बताया कि पीएचसी प्रभारी का वेतन रोक दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी। बताते हैं कि यह चिकित्सक कुछ समय पूर्व धनौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान डीएम को शराब पीते हुए मिला था। जिसके बाद चिकित्सक को निलंबित कर दिया गया था।