फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मी के पद को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 74 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 74 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में न तो रुपये दिए न नौकरी लगी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला चौधरीयान में दिवंगत राहुल वर्मा का परिवार रहता है। उनकी पत्नी बबीता का आरोप है कि नौगांवा सादात के ढक्का गांव के रहने वाले रामौवतार और रामस्वरूप का उनके घर आना जाना था। सभी आरोपियों ने स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस दौरान पीड़िता उनके विश्वास में आ गई। तभी आरोपियों में कागज तैयार कराने के नाम पर दो हजार रुपये ले लिए। 24 मार्च 2023 को आरोपियों ने बताया कि तुम्हारे पास लखनऊ से अधिकारी का फोन आएगा। इसके बाद एक अंजान नंबर से फोन कर आया और उसने नौकरी पक्की होने की बात कही। साथ ही जल्द नियुक्ति पत्र मिलने का दावा किया।
28 मार्च की दोपहर रामस्वरूप घर आया और 72 हजार रुपये ले लिए। लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगी। आरोपियों ने कुल 74 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में रामस्वरूप और रामौतार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें