फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे जाम करने में घुमंतू जाति की महिला-पुरुष सहित 40 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डेरे हटाने के विरोध में नेशनल हाईवे जाम करने वाले घुमंतू जाति के चालीस महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें दस महिला और पुरुषों को नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घुमंतू जाति के लोगों में हड़कंप मचा। वहीं, मौके पर डेरे तितर-बितर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव शकरपुर में नहर किनारे घुमंतू परिवारों के लोग बसे हुए हैं। पिछले दो दिन से पुलिस और ग्रामीण उनके डेरेे हटाने के लिए प्रयासरत हैं। शनिवार की शाम पुलिस और ग्रामीण डेरे हटवाने पहुंचे तो घुमंतू परिवारों की महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। इसके विरोध में तमाम महिलाओं और पुरुषों ने वैंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया था। करीब बीस मिनट तक हाईवे पर महिलाओं का कब्जा रहा था। हालांकि राहगीरों द्वारा मिन्नते करने पर लोगों ने खुद ही जाम खोल दिया था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई थी। जाम लगने के कारण राहगीरों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा था। इस मामले में शनिवार की देर रात एसएसआई वेदसिंह की तहरीर पर घुमंतू परिवारों के रहीम खान उर्फ नाजिम, साहिब उर्फ वासिम उर्फ आसिम, आदिल, जासमीन, महकीना, शेरखान, सुल्ताना, नेहा, आलिया और इकबाल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। जबकि 30 अज्ञात लोगों को भी हाईवे जाम करने के आरोप में मुलजिम बनाया है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे जाम करने के मामले में 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें