फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया मां का दरबार, चैत्र नवरात्र आज से प्रारंभ

Tue, 28 Mar 2017 01:13 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को मिस्टनगंज के पास अग्रवाल धर्मशाला दुर्गा मंदिर में हवन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र आज से प्रारंभ हो रहे हैं। घर और मंदिरों में सुबह 8.26 के बाद कलश स्थापना की जाएगी। अखंड ज्योति स्थापित होगी। माता रानी का गुणगान होगा। मंदिरों में माता रानी का दरबार सज उठा है। अगले आठ दिन तक आस्था की बयार बहेगी।
विज्ञापन


श्रद्धालु उपवास रखकर मां भगवती की आराधना करेंगे। नियम संयम से रहते हुए माता का ध्यान करेंगे। परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी। नवरात्र के चलते मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों की विशेष साफ-सफाई की गई है।

शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगानाथ मंदिर, मंदिर चौरासी घंटेवाला, दुर्गा मंदिर, रियासत वाला मंदिर, गहलौलपुर मंदिर आदि में माता रानी की पूजा अर्चना को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह शाम मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। शाम को मंदिरों में माता रानी का गुणगान होगा। उधर, नवरात्र के चलते मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। 

सुबह 8.26 के बाद करें कलश स्थापना 
बाबा गंगा नाथ मंदिर के अध्यक्ष पंडित आशुतोश त्रिवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र मंगलवार से प्रारंभ हो रहे हैं। सुबह 8.26 बजे के बाद कलश स्थापना की जाए। विधिविधान के साथ घर और मंदिरों में कलश स्थापना की जानी चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होगी। इस बार पड़वा तिथि का छय होने के कारण आठ नवरात्र रहेंगे। 

नवरात्र पर संशय की तिथि
अमरोहा। इस बार चैत्र नवरात्र पर संशय की स्थिति बनी हुई है। प्रतिपदा का क्षय होने के कारण ऐसा माना जा रहा है। इसी लिए कुछ लोग 29 मार्च को पहला नवरात्र रखेंगे। जबकि अधिकांश लोग मंगलवार से नवरात्र व्रत रखेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें