फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सैदनगली के 17 हजार मतदाता पहली बार चुनेंगे अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। 4 मई को मतदान होगा। इस दिन नवसृजित नगर पंचायत सैदनगली के 17 हजार मतदाता पहली बार अपना चेयरमैन चुनेंगे। इसे लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

विधायक महेंद्र खड़गवंशी और भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक की मांग पर वर्ष 2019 में सैदनगली नगर पंचायत का गठन किया गया था। इसमें 4 ग्राम पंचायतों के 7 मजरे शामिल किए गए हैं। नगर पंचायत में 14 वार्डों का गठन किया गया है। करीब 40 हजार की आबादी वाली इस नगर पंचायत में पिछले 4 वर्षों से नगर पंचायत के द्वारा विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। जरूरत के हिसाब से सड़कें, नालियां एवं प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है।
नगर पंचायत का कार्यालय लगभग 90 फीसदी बनकर तैयार हो गया है। अब निकाय चुनाव नजदीक है। चार मई को वोट डाले जाएंगे। करीब 17 हजार मतदाता पहली बार अपना चेयरमैन चुनेंगे। चेयरमैन चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


सैदनगली की जनता पहला चेयरमैन चुनने के लिए काफी उत्सुक है। हम चाहते हैं कि युवा चेयरमैन बनकर सैदनगली का विकास कराए। - मुदित गुर्जर।
चेयरमैन पद के लिए मतदान करने को काफी उत्सुक हैं। चेयरमैन ऐसा होना चाहिए जो स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। महिलाओं के हक की बात कर सके। डा.पुनीत गुप्ता।
पहली बार चेयरमैन पद के लिए मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि चेयरमैन ऐसा होना चाहिए, जो सभी के विकास के लिए काम करे। - गजेंद्र भाटी।
पहली बार नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव हो रहा है। वोट देने के लिए काफी उत्साह है। चुनाव जीतने के बाद चेयरमैन को विकास और स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। - अवनीश शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें