फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच दिल्ली-रुड़की के बीच कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के मिनी स्टेडियम में दस जनवरी से सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा जिसमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड सहित सोलह टीमें भाग लेंगी। कोराना काल में टूर्नामेंट सरकार और डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के तहत कराया जाएगा। स्टेडियम में आने वाले सभी खिलाड़ियों और दर्शकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। साथ मास्क और अन्य निर्देशों का भी बखूबी पालन कराया जाएगा। पहला मैच दिल्ली और रुड़की की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव परवेज आलम ने पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम में 10 जनवरी से मास्टर भूरे खान एडवोकेट आरिफ फारूक मेमोरियल सद्भावना क्रिकेट कप का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड सहित कई प्रांतों की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें अमरोहा की 5 टीमें शामिल है। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर खेल के प्रति रुचि पैदा करना है। जिससे बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दिल्ली और रुड़की के बीच खेला जाएगा। इस दौरान इमरान पाशा, रोहित चंदेल, रिजवान पाशा, शेरू परवेज, चमन चौहान, मोहम्मद नदीम, तारीख अली, शहजाद फारूख, अनस, दिलबहार, नासिर फारुख, नावेद आमिर, मुकर्रम पाशा, रजन असगर, वसीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें