फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सद्भावना कप 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्व. मास्टर भूरे खां और स्व. आरिफ फारुख मेमोरियल सद्भावना कप 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत आज से होगी। पहला मुकाबला एलबी शास्त्री दिल्ली और टीएनएम गाजियाबाद की टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में यूपीसीए स्तर के अंपायर सत्येंद्र सिंह और जमाल रहेंगे। करीब 20 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड की 16 टीम भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

इस सद्भावना क्लब 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अमरोहा नगर के मिनी स्टेडियम में होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अमरोहा और यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का जलवा दिखाएंगे। चर्चा है कि हाल ही में आईपीएल खेलने के लिए 8.40 करोड़ रुपये में खरीदे गए मेरठ के समीर रिजवी भी आ सकते हैं। शनिवार को आयोजकों द्वारा मैदान की पिच को बेहतर ढंग से तैयार किया गया।
पत्रकार वार्ता करके आयोजक शहजाद फारूक, रिजवान पाशा, परवेज पाशा, रोहित चंदेल,नासिर फारूख, रजन असगर, मोहम्मद नूर, सेंटी ने बताया कि सभी मैच 30-30 ओवरों के खेले जाएंगे। पहला मुकाबला रविवार को सुबह 10 बजे से दिल्ली एलबी शास्त्री और टीएनएम गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीम में भाग ले रखी है, जो यूपी के मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, उत्तराखंड के देहरादून और दिल्ली की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें