फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ पर तेंदुआ दिखने की अफवाह से दहशत, वन विभाग ने बताया कबरबिज्जू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर में शुक्रवार सुबह पेड़ पर तेंदुआ देखे जाने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाद में वन विभाग की जांच में स्पष्ट हुआ कि पेड़ पर बैठा जीव तेंदुआ नहीं, बल्कि कबरबिज्जू है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गांव निवासी किसान जाकिर हुसैन सुबह अपने खेत पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पास खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक वन्य जीव को बैठा देखा। आकार और बनावट के कारण उन्होंने उसे तेंदुआ समझ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा है। वन विभाग ने पहले ही एक आम के पेड़ के पास पिंजरा लगाया हुआ है लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है। सूचना पर ग्राम प्रधान शहरोज हुसैन ने वन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा नेपाल सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पेड़ पर बैठा जीव तेंदुए का शावक नहीं, बल्कि कबरबिज्जू है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें