फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को गोली मारी

Sat, 26 May 2018 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुआखेड़ा/मंडी धनौरा। 
विज्ञापन
cross border firing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना बछरायूं के गांव मिलक मोतीखेड़ा निवासी ग्रामीण को बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके पैर में लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। सरकारी अस्पताल से ग्रामीण को मेरठ रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों में पुरानी रंजिश चल रही है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाने के गांव मिलक मोतीखेड़ा निवासी देवराज सिंह शुक्रवार शाम चार बजे कुआखेड़ा आया था। पेट्रोल पंप के सामने स्थित धर्मकांटे पर बाइक सवार दो युवकों ने देवराज पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में लगी। वह बुरी तरह घायल हो गया। देवराज ने किसी तरह धर्मकांटे के पास बनी दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने कई फायर किए। देवराज के सीने पर छर्रे भी लगे हैं। गोली मारने के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना बछरायूं पुलिस व परिजन पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों का आरोप है कि गोली गांव के ही पपिया ने मारी है। दोनों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पपिया ने लगभग छह माह पहले देवराज के भाई रवि को भी गोली मारी थी। संयोगवश वह बच गया था। पपिया थाना बछरायूं का निवासी है। कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। देवराज की टांग में गोली लगी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें