फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी एकेडमी ब्लू ने स्काईलाइन क्लब को 69 रन से हराया

Sun, 19 Apr 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित रुक्मणी अंडर-19 वनडे कप में शनिवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब को 69 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए अब्दुल रहमान को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को रुक्मणी एकेडमी ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम निर्धारित 40 ओवर में 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद फैसल ने शानदार 80 रन की पारी खेली, जबकि अंश गौतम ने 40 और अब्दुल रहमान ने 23 रनों का योगदान दिया।
स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाज संस्कार सैनी और पलक सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद फुरकान, अयान सुधाकर और सैयद फाज ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। हालांकि विशुदीप ने 76 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। वंश ने 35 और कोहिनूर तुर्क ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 34.5 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से मोहम्मद अमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। अब्दुल रहमान ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अंश गौतम ने दो और मोहम्मद शान ने एक विकेट हासिल किया। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 69 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की। शानदार प्रदर्शन के लिए अब्दुल रहमान को मैन ऑफ द मैच और मोहम्मद अमान को गेम चेंजर चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका सतेंद्र कुमार और मोहम्मद सायम ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में मोहम्मद शाकिब मौजूद रहे। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व कोच मौहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें