फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने नौ विकेट से जीता मैच

Sat, 25 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन आरआरके क्रिकेट एकेडमी चंदौसी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआरके क्रिकेट एकेडमी 32.4 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सोहम अग्रवाल ने 23 और अनंत ने 19 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के गेंदबाज कार्तिक नागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद जकी ने दो व मोहम्मद सुबहान ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 22.2 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए मोहम्मद अर्श ने नाबाद 51 व मोहम्मद आजम ने नाबाद 39 रन बनाए। आरआरके क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज कुनाल ने एक विकेट लिया।
इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कार्तिक नागर व गेम चेंजर मोहम्मद जकी को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, मोहम्मद हसीब, ओम दत्त शर्मा, तरुण चीमा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें