फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने डीएनएस को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए डीएनएस टीम को 53 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 24.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में डीएनएस की पूरी टीम 20.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद अशरफ रजा और कृष्णा यादव ने पारी को संभालते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अशरफ रजा ने 34 गेंदों में चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए, जबकि कृष्णा यादव ने 24 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कैफ ने भी 20 गेंदों में 21 रन का उपयोगी योगदान दिया। डीएनएस की ओर से अहमद रजा, फैजान और फरदीन पाशा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएनएस की शुरुआत भी लड़खड़ा गई। अहमद रजा ने 31 गेंदों पर 27 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि शाने आलम ने 17 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 107 रन पर सिमट गई। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से चर्चित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

बल्लेबाजी में दम दिखाने वाले कृष्णा यादव ने गेंद से भी कमाल करते हुए तीन ओवर में मात्र पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद शान, अरीब, कामरान और मोहम्मद कौनेन ने एक-एक विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। कृष्णा यादव के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन और चर्चित की घातक गेंदबाजी के दम पर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 53 रन से शानदार जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें