फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 30 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू और डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। जिसे रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 30 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुए मैच में डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 37.2 ओवर में 182 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद समीर ने 44, विवेक ने 32 व लक्ष्य और असजद राजा ने 30, 30 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए फहद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 अमान, अब्दुल रहमान, समीर व अरबाज ने 1-1 विकेट लिया। जिसके बाद रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 18.3 ओवर में बारिश के समय तक 101 रन बना लिए थे।
उधर, बारिश से मैच बाधित हो गया। बाद में मैच का नतीजा डक वर्थ लुईस नियम के तहत निकाला गया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी 18.3 ओवर में 30 रन आगे थी। ऐसे में टीम 30 रन से विजयी हो गई। टीम के लिए अफजल खान ने 39, फहद खान ने 25 व आर्यन चौधरी ने 17 रन बनाए। डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी के लिए लक्ष्य ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच फहद खान को चुना गया। अंपायर शहनवाज अली, हर्ष सिंह रहे जबकि स्कोरर आजाद सिंह रहे। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, कमाल अहमद, मोहम्मद वसीम, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें