फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अधिवक्ता से मारपीट में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कारोबार के सिलसिले से एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे अधिवक्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। अधिवक्ता को पीटा गया। कार में डालकर अपहरण करने की कोशिश की। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। पंप कर्मियों ने दौड़ कर अधिवक्ता को बचाया। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने दो नामजद के समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष में भी अधिवक्ता समेत चार लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा में रहने वाले कौसर अली अधिवक्ता हैं। जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करते हैं। इसके अलावा भी वह कारोबार करते हैं। उनके दो ट्रक चलते हैं। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे अधिवक्ता कौसर अली अपने ट्रक चालक के साथ कांठ रोड बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े थे। आरोप है कि तभी मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी सतेंद्र और नजरपुर खुर्द निवासी शिवम युवक अपने दो साथियों के साथ वहां आ गए और अधिवक्ता के साथ मारपीट की। आरोपी कौसर अली को कार में डालकर ले जाने लगे। तभी पेट्रोल पंप कर्मी दौड़कर पहुंचे और किसी तरह अधिवक्ता कौसर अली को बचाया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने सतेंद्र व शिवम और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मुकदमे में नामजद आरोपी सतेंद्र सिंह ने भी कौसर अली के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि 26 मार्च की रात 10 बजे वह धनौरा से कांठ रोड पर किसी कार्य से जा रहे थे। तभी अचानक चालक ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप है कि कौसर अली अपनी कार में चार अज्ञात साथियों के साथ बैठे थे और उसने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें सतेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। बचकर सतेंद्र पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो कौसर अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें