फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने नेक्स्ट जेनरेशन को 69 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मंगलवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी की टीमों के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। यह मैच रुक्मणी ने नेक्स्ट जेनरेशन को 69 रनों से हरा दिया। रुक्मणी के अंश यादव प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। जबकि नेक्स्ट जेनरेशन के अरमान अली को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला है।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 40 ओवरों में 289 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा अंश यादव ने 55 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। जबकि फैज मोहम्मद ने 40 गेंदों में 53 रन का योगदान दिया।
इसके अलावा शाहनवाज अली ने 33 गेंदों में 46 रन बनाए तो वहीं देव ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए। नेक्स्ट जेनरेशन के लिए अरमान अली ने आठ ओवरों में 39 रन देकर चार विकेट हासिल किए। जबकि ठाकुर शुभ ने आठ ओवरों में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा आसिम खान ने भी दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी नेक्स्ट जेनरेशन की टीम 35 ओवरों में 220 रन बनाकर आउट हो गई। अभी टीम के लिए फैसल चौधरी ने 32 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। जबकि शम्स अली ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए। वहीं शिवम ने 32 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। मोहम्मद जैद ने 20 गेंदों में 21 रन बटोरे। रुक्मणी के लिए गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद कुनैन ने छह ओवरों में 50 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। जबकि मोहम्मद आरिफ ने सात ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए।
इसी तरह अब्दुल वहाब ने आठ ओवरों में 46 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने नेक्स्ट जेनरेशन को 69 रनों से हरा दिया। एकेडमी के कोच हसीन बादशाह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैच में फैसल चौधरी, फैज मोहम्मद, तुषार, शुभ और मोहम्मद कुनैन ने भी अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें