फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने हसनपुर को पांच विकेट से किया परास्त

विज्ञापन
मैच के बाद मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
अमरोहा। दा आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे स्व. जसवंत सिंह साहब अंडर- 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी व हसनपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें रुक्मणी ने पांच विकेट से हसनपुर को हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

हसनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें पूरी टीम 29 ओवर में महज 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हसनपुर की तरफ से मयंक सैनी ने 36 व तरुण पोसवाल ने 22 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी की तरफ से अब्दुल वहाब ने पांच और साकिब पाशा और आतिफ खान ने दो-दो विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी रुक्मणी की टीम की और से साहिब चौधरी ने 26 मोहम्मद अर्श ने 25 रनों का योगदान दिया। हसनपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से यश कोहली ने तीन विकेट लिए। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के अब्दुल वहाब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पंकज चौधरी और चमन सिंह द्वारा फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार हसनपुर क्रिकेट अकादमी के यश कोहली कोहली को दिया गया। मैच के अंपायर शाने आलम और सौरभ और स्कोर विवेक चौहान रहे। इस दौरान अमन लिट, पंकज चौधरी, कोच उमेर पाशा, स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार व प्रधानाचार्य आदर्श कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें