फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी ब्लू की शानदार जीत, रेड टीम को 173 रन से हराया

Fri, 26 Jun 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड को 173 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में ब्लू टीम का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान यश ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 69 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। मध्यक्रम में मोहम्मद युनुस ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 गेंदों में छह चौकों की मदद से 51 रन ठोक दिए। इसके अलावा सूफियान ने 31 तथा अलमाज ने 19 रन का योगदान दिया। रेड टीम की ओर से अब्दुल शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने सात ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। निशांक, मोहम्मद हसन, मोनिष और ध्रुव त्यागी को एक-एक विकेट मिला।
260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती चार विकेट महज नौ रन पर गिरने से टीम दबाव में आ गई। पूरी पारी के दौरान कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और टीम 22.5 ओवर में मात्र 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रेड टीम की ओर से अब्दुल शमी ने अकेले संघर्ष करते हुए 25 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ब्लू टीम की ओर से सैफ तुर्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट झटके। कप्तान यश ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए छह ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। जुहैब अशरफ को दो विकेट मिले, जबकि मोहम्मद युनुस और अंश औलख ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
विज्ञापन

अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाते हुए रेड टीम को 173 रन से शिकस्त दी। यश और मोहम्मद युनुस के शानदार प्रदर्शन ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें