फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुर्के में मंदिर पहुंची रुखसार ने मां काली के मंदिर में की पूजा, वीडियो वायरल

Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। कस्बे की रुखसार उस समय चर्चा में आ गईं, जब अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थित मां काली मंदिर में बुर्के में पूजा-अर्चना करने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह मंदिर में एक अन्य महिला के साथ पूजा करते दिख रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि, रुखसार का कहना है कि वह किसी धार्मिक विवाद के लिए नहीं, बल्कि पड़ोस की महिला की सलाह पर मंदिर गई थीं। उसके मुताबिक, कुछ समय से वह खुद को परेशान महसूस कर रही थीं। पूजा-अर्चना के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रही हैं। जोया के मोहल्ला साहिदाबाद निवासी रुखसार की शादी करीब दो वर्ष पहले मोहल्ले के ही मोइन से हुई थी। पति पेंट संबंधी काम करते हैं। दंपती का करीब दो माह का बेटा भी है। रुखसार के मुताबिक पिछले कुछ समय से परिवार में कुछ समस्याएं चल रही हैं, जिसके चलते वह फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं।
रुखसार ने बताया कि पड़ोस की महिला की सलाह पर करीब दो महीने पहले उसने मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। मंदिर में पूजा-अर्चना करते समय का वीडियो किसी ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह बुर्के में मां काली की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और धार्मिक मान्यताओं को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अमरोहा की पहचान लंबे समय से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है।
विज्ञापन




इस बीच रुखसार ने मंगलवार को डिडौली कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मोइन को कोतवाली बुलाया। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पुलिस ने समझाया। बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें