फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी बरामदगी के लिए मोहल्लेवासियों का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला फुसला कर अपहरण की गई घुमंतू परिवार की बेटी की बरामदगी के लिए माेहल्ले के लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 12 बजे नगर के एक मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से बेटी की बरामदगी की मांग की। इस बीच हंगामा करते हुए कहा कि घुमंतू समाज की नाबालिग बेटी को दूसरे वर्ग का युवक कई दिन पूर्व बहला फुसला कर ले गया। जिसे अभी तक बरामद नहीं किया गया है। मोहल्ले के लोग कई बार थाने में अपनी मांग उठा चुके हैं। पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस की नोकझोंक हुई।
इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह व एसएसआई ब्रजेश कुमार सिंह ने उनको समझाते हुए कहा कि किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सर्विलांस टीम भी लगी है। सुराग हाथ लगते ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए मोहल्ले के लोग थाने में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें