फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबी हत्याकांड : एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रूबी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने आरोपियों पर फैसला करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी राशन की दुकान पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस पर धमका कर अपने हिसाब से बयान दर्ज करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहात थानाक्षेत्र के पचोकरा मेहरबान अली गांव के ग्रामीण सपी कार्यालय पहुंचे। इसमें नरेंद्र सिंह ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि चार फरवरी को गांव की रहने वाले धीरज ने उनकी पत्नी रूबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में धीरज, उसके भाई नीरज, पिता बृजपाल, माता अनीता और परिवार के मुनीराम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने धीरज और उसके भाई नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि पुलिस ने नरेंद्र सिंह को थाने बुलाकर गाली-गलौज की और धमकाकर अपने हिसाब से बयान दर्ज कराए हैं। जबकि आरोपी मुनीराम फैसला नहीं करने पर खुलेआम अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

बताया कि धीरज का पिता बृजपाल गांव में राशन का कोटा चलाता है। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि उसकी राशन की दुकान को बंद कराया जाएगा, लेकिन अभी तक उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने फरार चल रहे आरोपियों को पकड़कर जेल भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें