गजरौला (अमरोहा)। आरपीएफ को रेलवे स्टेशन के निकट अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। शव मोर्चरी पर रखवाया गया है।
सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि स्टेशन पर 65-70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा है। शव की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। आसपास के लोगों और आरपीएफ ने मृतक की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि वह कौन और कहां का रहने वाला था। आरपीएफ उसे लेकर सीएचसी आई। इसके बाद शव को मोर्चरी पर रखवाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।