फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी लागू रहेगा रूट डायवर्जन, कल से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कावड़ यात्रा के चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन आज भी लागू रहेगा। कल से स्कूल भी खुल जाएंगे। एसपी का कहना कि जलाभिषेक के बाद शाम को कांवड़ियों स्थिति को देखते हुए डायवर्जन में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

सावन माह की कावड़ यात्रा पर कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया था। इस बार पहला सोमवार 18 जुलाई का था। दूसरा सोमवार 25 जुलाई था। तेसर 26 जुलाई (आज) की है जबकि तीसरा सोमवार 1 अगस्त और चौथा सोमवार 8 अगस्त को है। सावन माह में तमाम शिवभक्त प्रत्येक सोमवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करते हैं। 26 जुलाई (आज) शिवरात्रि है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि जो ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, वह यथावत रहेगा। साथ ही शाम को कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्लान में कुछ बदलवा किया जा सकता है। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार से सोमवार तक स्कूलों की छुट्टी की गई थी। तेरस का विशेष अवकाश घोषित है जबकि 27 जुलाई यानी बुधवार से सभी स्कूल कॉलेज खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें