फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंदरों के हमले में गिरकर घायल रोटेरियन की उपचार के दौरान हार्टअटैक से मौत

Thu, 01 Jun 2023 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बंदरों के हमले गिर कर घायल हुए रोटेरियन की उपचार के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से रोटरी क्लब के सदस्य में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर के मोहल्ला महल निवासी 45 वर्षीय अनुज अग्रवाल रोटरी क्लब के सदस्य जुड़े थे बताते हैं कि करीब 14 दिन पूर्व घर की छत पर बंदरों ने उन पर हमला कर दिया था। बंदरों से बचने के दौरान वह सीढि़यों से गिरकर घायल हो गए थे। उनके पैर में जख्म हो गया था। जिसका उपचार करा रहे थे। लेकिन वह ठीक नहीं हो पाए। मेरठ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार रात उन्हें हार्टअटैक हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। अनुज अग्रवाल ने अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें