फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रही कांविड़यों की भीड़ तो कल से हाईवे पर रूट डायर्वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। जो कांवड़िए पहले सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे वह हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लेने के लिए रवाना होने लगे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। आज यदि सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ देखने को मिली तो कल से हाईवे पर भारी और बड़े वाहनों की नो एंट्री कर दी जाएगी। चूंकि जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम से सोमवार की दोपहर तक नेशनल हाईवे पर भारी और बड़े वाहनों के रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं। ऐसे में हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वाहनों को रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। इसके के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुरादाबाद के कांठ, बिजनौर के स्योहारा, धामपुर, बैराज, मीरपुर मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
मुरादाबाद बाईपास की ओर से मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद टीएमयू के पास से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरपुर, मवाना होते मेरठ, दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
हापुड़ और मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा जनपद बुलंदशहर, बबराला, बहजोई जनपद संभल, बिलारी जनपद मुरादाबाद, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
जनपद बिजनौर के चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा और वापस करते हुए बिजनौर, बैराज, मवाना मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी हल्के वाहनों को शिवाला कला नूरपुर बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहन गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए बुलंदशहर दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा,डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें