फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम तक बदले हुए रास्ते से चलेंगे वाहन

Thu, 24 May 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ब्रजघाट में गंगा दशहरा स्नान को लेकर प्रशासन ने नेशनल हाईवे-24 पर बुधवार की शाम छह बजे से रूट डायवर्जन कर दिया। गजरौला से होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को हसनपुर से निकाला गया। रूट डायवर्जन आज शाम बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

 
बुधवार की शाम छह बजे पुलिस ने रूट डावर्जन को लागू कर दिया। मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जोकि गजरौला पहुंच चुके थे, उन्हें हसनपुर से निकाला गया। हसनपुर होते हुए ट्रक और बसें दिल्ली की ओर जाएंगेेेे। रूट डायवर्जन का खाका मंगलवार को प्रशासन ने तैयार कर लिया था। गौरतलब है कि गंगा दशहरा मेले में ब्रजघाट पर गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। जिसके कारण हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जाम के झाम से निपटने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिसके चलते एनएच पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया। यूं तो मंगलवार की शाम से भारी वाहनों का प्रवेश हाइवे पर बंद किया जाना था लेकिन, वाहनों की संख्या को देखते हुए यह प्लान बुधवार तक के लिए टाला गया। 

बुधवार की शाम वाहनों की बढ़ती संख्या और गंगा स्नान के समय को करीब देखकर पुलिस ने शाम छह बजे हाइवे पर ट्रैफिक रोक लिया। साढ़े सात बजे अतरासी चौराहे पर मुरादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को संभल की तरफ निकाला गया। वहीं जोया से भी असमौली की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें