फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ओवरटेक कर बदमाशों ने नगदी-जेवर लूटे

Sat, 26 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर-रहरा रोड पर लूटपाट के बाद एकत्र भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दौरारा-रहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के बीच कार सवार पांच बदमाशों ने दंपति के वाहन को ओवरटेक कर नगदी जेवर लूट लिए। इसके बाद पिस्टल से फायर कर हसनपुर की तरफ भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया, मगर हमेशा की तरह उसे असफलता ही मिली।
विज्ञापन


रहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रहरा के रहने वाले आशीष त्यागी पत्नी अमृता, भाई अंकुश त्यागी, पुत्र मंगलू उर्फ रणबीर सिंह के साथ कार से अपनी ससुराल मेरठ से लौट रहे थे। दौरारा-रहरा पुलिस चौकी के बीच भट्टा के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रोक लिया और गाड़ी से उतरकर कार पर हाकी से हमलाकर दिया।

इसमें कार के शीशे टूट गए। इसके बाद बदमाशों ने आशीष के गले से सोने की चेन और पत्नी अमृता का पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये, चार सोने की अंगूठी बताए जा रहे हैं। अमृता के गले से सोने की चेन भी खींच ली और पिस्टल से फायर कर हसनपुर की तरफ गाड़ी मोड़ दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने रहरा पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाश मंगरौला के पास फायर कर कनेटा की तरफ भागने में कामयाब रहे। इसके बाद वारदात से गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर घटनास्थल पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंचे थाना प्रभारी डीसी शर्मा ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें