फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ढक्का में बदमाशों का आंतक, दो जगह लूट और तीसरी जगह चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव ढक्का में बृहस्पतिवार रात को बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। दो घरों में महिलाओं की कनपटी पर तमंचा रखकर कुंडल और कीमती समान लूट लिया। जबकि तीसरी जगह बदमाशों ने नकदी-आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी इकरार किराना स्टोर पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार रात को बदमाशों ने इकरार के घर को निशाना बना लिया। परिवार के लोग बरामदे में सोए थे। बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और बदमाशों ने अलमारी में रखे 50 हजार और सोने चांदी के आभूषण साफ कर दिए। इसके बाद बदमाशों ने दिलशाद के घर को निशाना बनाया। दिलशाद भूसा का व्यापार करते हैं। दीवार फांदकर घर में घुसे तीन बदमाशों ने चारपाई पर सो रही दिलशाद की पत्नी परवीन को तमंचे का भय दिखाकर कुंडल लूट लिए। इसके अलावा घर में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। इसके अलावा बदमाशों ने किसान रिसालत के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने रिसालत की पत्नी रुकसाना के कनपटी पर तमंचा रखकर कानों से कुंडल लूट लिए। यहां अलमारी से अन्य आभूषण व बच्चों की गुल्लक फोड़कर उसमें से नकदी ले गए। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित परिवारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पुलिस बदमाशों की खोजबीन में लगी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें