फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर 31 अक्तूबर तक रोडवेज ने सभी रूटों पर बढ़ाए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्योहारी सीजन पर 31 अक्तूबर तक रोडवेज ने सभी रूटों पर बसों के फेरों में बढ़ोतरी की है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए परिवहन विभाग ने पहले से ही दीपावली की तैयारी कर ली है। त्योहार को देखते हुए सभी रूटों पर बसों के फेरे डेढ़ गुना करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर अमरोहा डिपो से अलग-अलग रूटों पर 75 बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली और हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी। वहीं बाकी रूटों पर यात्रियों की उपलब्ध के आधार पर बसों के फेरों की संख्या बढा़ई जाएगी। परिवहन विभाग यात्रियों को बिना किसी परेशानी के उनकी मंजिल तक पहुंचाने के प्रयास में लगा हुआ है। इसके अलावा अमरोहा डिपो से लोकल रूट पर भी बसों की संख्या डेढ़ गुनी की जाएगी। सभी मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। नूरपुर, धामपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ये सेवा 31 अक्तूबर तक लागू होगी।
.................................................
22 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। त्योहार में लोग अपने घर आएंगे। यात्रियों को बसों में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोश शर्मा, स्टेशन प्रभारी, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें