फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज की बसों में नहीं आग बुझाने के यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन विभाग की ओर से बसों में सुरक्षा के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर बसों में आग से बचने के भी साधन नहीं हैं। जिससे विभाग के खोखले दावों की पोल खुल रही है। साथ ही बसों में फस्टएड बॉक्स भी नहीं हैं। इतना ही नहीं बस अड्डे पर भी आग बुझाने के यंत्र नहीं हैं। अगर आग भड़की तो बड़ी तबाही बचाने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से 72 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 52 निगम और 20 बसें अनुबंधित की शामिल हैं। शुक्रवार को डिपो पर खड़ी बसों की स्थिति चेक करने पर पता चला की ज्यादातर रूटों पर बसें बिना सुरक्षा का इंतजाम किए ही सरपट दौड़ रही हैं। अगर किन्हीं कारणों से बस में आग लग जाए तो आग बुझाने के बसों में पर्याप्त साधन नहीं हैं। डिपो की ज्यादातर बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हुए हैं। अगर किसी बस में अग्निशमन यंत्र लगे हैं, उनकी तारीख निकल चुकी है। साथ ही कुछ यंत्रों पर तारीख ही नहीं लिखी हुई है। जिससे पता चल सके कि यंत्र कब एक्सपायर हो रहे हैं। ऐसे में बसों में यात्रा करना किसी खतरे से खाली नहीं है। यात्री जान जोखिम में डालकर रोडवेज बसों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें