फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खुले नाले में उतरा रोडवेज बस का पहिया, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। हाईवे पर प्रतिबंध के कारण शनिवार को सर्विस रोड से गुजर रही अमरोहा डिपो की रोडवेज बस का पहिया डिडौली गांव में खुले नाले में उतर गया। बस के नाले में उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 12 यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद से बस यात्रियों को लेकर अमरोहा जा रही थी। कांवड़ यात्रा के चलते पाबंदी होने के कारण चालक बस को पूरनपुर-कांकर सराय मार्ग से लेकर जा रहा था। डिडौली गांव के पास बस का अगला पहिया सर्विस रोड पर बने खुले नाले में उतर गया। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों को बस से सुरक्षित उतारा गया। चालक और परिचालक ने ट्रैक्टर की मदद से बस को नाले से बाहर निकालवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सर्विस रोड पर बना खुला नाला काफी समय से हादसे का कारण बना हुआ है। इस बारे में कई बार ग्राम प्रधान और एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने हादसे में जनहानि या यात्री चोटिल नहीं हैं। नाला निर्माण व स्लैब रखवाने के लिए एनएचएआई को पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें