। स्थानीय लोगों को सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने अमरोहा रोडवेज डिपो से कैलबकरी के लिए बस सेवा शुरू की है।
एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि अमरोहा से कैलबकरी 27 किलोमीटर दूर है। कैलबकरी के लिए यातायात की बेहद दिक्कत रहती है। इसलिए क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिवहन मंत्री का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि बस अमरोहा डिपो से रोजाना शाम पांच बजे कैलबकरी के लिए रवाना होती है। इसके बाद अगले दिन सुबह सात बजे बस वापस अमरोहा डिपो आती है। अमरोहा और कैलबकरी के बीच में चार स्टॉपेज पड़ते हैं। अमरोहा से मखदूमपुर का 17 रुपये का किराया है। जबकि, नौगांवा सादात का किराया 26, कलामपुर का 32 रुपये और कमालपुर का 34 और कैलबकरी का 38 रुपये किराया है। वापस लौटते समय भी यही किराया लागू रहेगा।