फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो करोड़ से 33 गांवों में सड़कें और 19 में बनाए जाएंगे नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में दो करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लग गई। इसके तहत 33 गांवों में सीसी व टाइल्स की सड़कें बनेंगी तो 19 गांवों में नाली व नाला का निर्माण होगा। वहीं, ब्लॉक प्रमुख ने बैठक से नदारद रहे बिजली, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य व नलकूप विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में मंगलवार दोपहर बोर्ड बैठक आयोजित हुई। ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आते। इस कारण सफाई व्यवस्था ठप है। ब्लॉक प्रमुख ने एडीओ पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुद्दा उठाया कि जल जीवन मिशन द्वारा गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी गईं। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मिशन के निदेशक व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से मिलेंगी।
शिक्षा विभाग की तरफ से आए डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य अपने गांवों के परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने में स्टाफ की मदद करें। पशु पालन विभाग से आए डॉ. चंद्रजीत सिंह ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, बाद में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव पास हुए। जिनमें 33 गांवों में सड़कें बनाने और 19 गांवों में नाला-नाली के निर्माण कराए जाने पर मुहर लगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ अरुण कुमार, सीडीपीओ मुशर्रत जहां, एडीओ पंचायत राजवीर सिंह, एडीओ समाज कल्याण आकाश पाल, एडीओ सहकारिता संदीप कुमार, एपीओ नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।

महिला प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को बैठक में लाएं

बोर्ड की बैठक में ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त करने पर जोर दे रही है, लेकिन उनके पति घर में कैद कर रहे हैं। बोर्ड की बैठक में महिला ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के स्थान पर उनके पतियों को बैठे देख ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आगे से बैठक में महिलाओं को मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें