ढबारसी। क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर मिश्र में मुख्य मार्ग पर पसरी गंदगी और उखड़ी हुई सड़क से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग की सड़क को मरम्मत के नाम पर महीनों पहले उखाड़ दिया गया था। सड़क उखड़ने के बाद विभाग और ग्राम प्रधान ने इसकी सुध लेना उचित नहीं समझा। आलम यह है कि सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। आए दिन यहां लोग चोटिल हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा के साथ-साथ जलभराव और गंदगी ने ग्रामीणों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है।
लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। संवाद