फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: थाना चौराहा से कुमराला चौकी तक मार्ग चौड़ीकरण की बाधा हटी

Thu, 16 Feb 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जिले के 71 गांव हस्तिनापुर सेंचुरी से बाहर हो गए हैं। इसके चलते थाना चौराहा से कुमराला तक मार्ग चौड़ीकरण में आ रही अड़चन दूर हो गई है। अब जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू हो सकता है। इसका सबसे अधिक फायदा कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंंगा मेले के दौरान होगा। जाम लगने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन

थाना चौराहा से बछरायूं तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए अक्तूबर-21 में उद्घाटन किया गया था। एक लेन पर करीब एक किमी लंबाई का काम किया गया था। इस बीच वन विभाग ने अड़ंगा लगा दिया। एनओएसी लेकर चौड़ीकरण करने को कहा। मगर हस्तिनापुर सेंचुरी के अंतर्गत होने के कारण एनओसी नहीं मिली।
इस कारण थाना चौराहा से कुमराला चौकी तक चौड़ीकरण का काम अटक गया। मगर मंगलवार को राजस्व विभाग ने 71 गांवों को हस्तिनापुर सेंचुरी से बाहर करने का शासनादेश जारी कर दिया। इस कारण अब मार्ग चौड़ीकरण की बाधा दूर हो गई, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना चौराहा से कुमराला तक चौड़ीकरण का काम हो जाने पर जाम लगने से निजात मिलेगी। सबसे अधिक फायदा कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले के दौरान होगा। क्योंकि मार्ग संकरा होने के कारण मार्ग पर जाम लग जाता है। इसके अलावा अमावस्या व पूर्णिमा पर भी लगने वाले जाम से निजात मिलेगा। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि हस्तिनापुर सेंचुरी से बाहर होने के कारण क्षेत्र में जो भी काम रुके पड़े हैं, उनकी बाधा दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें